Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

मानव सेवा समिति ने लगाया कोरोना जांच का नि:शुल्क कैंप

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 9 अगस्त:
मानव सेवा समिति, प्रक्रूथी पर्यावरण संरक्षण संस्था व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर-10 स्थित समिति के कार्यालय मानव भवन में कोरोना जांच का नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बीके हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने 75 लोगों की कोरोना जांच की। जांच रिपोर्ट सोमवार शाम तक आएगी।
कैंप संयोजिका रमा सरना ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के CJM मंगलेश चौबे व पैनल अधिवक्ता संजय गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, मनमीत कौर, समिति के पदाधिकारी सुरेंद्र जग्गा, अमर खान, कोमल सरना , बांकेलाल सितोनी का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉक्टर संजीव भगत डिप्टी सीएमओ, नोडल ऑफिसर कोरोना, डॉ. शिवानी एलएमओ सेक्टर 7 डिस्पैंसरी व अन्य कई कोरोना योद्धाओं को समिति द्वारा करोना योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रक्रूथी की ट्रस्टी कोमल सरना, कैलाश शर्मा, पवन गुप्ता, पीपी पसरीजा, विवेक सरना, अमर बंसल, जतिन गौड़, पूनम भाटिया, अमरजीत कौर, राजेंद्र गोयनका,ओपी सहल, विनय खंडूजा आदि उपस्थित रहे


Related posts

DC यशपाल ने कहा, सड़क सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

Metro Plus

स्कूली विद्यार्थियों को कौन कराएगा प्रदेश की संस्कृति से रूबरू, जानिए?

Metro Plus

सूरजकुंड मेला कब से कब तक और कौन होगा थीम स्टेट? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus