Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

ADC सतबीर मान ने फ़रीदाबाद को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 9 अगस्त:
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने रविवार को लघु सचिवालय से जिले को गन्दगी मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छ
भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन के जरिये आमजन को संदेश दिया जाएगा कि वे जिला को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए जागरूक बने व पॉलिथीन का त्याग करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार जिले को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए यह जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। कूड़े का निपटान सही प्रकार से करना चाहिए। पॉलीथिन का प्रयोग करने की बजाय कपड़े से बने थैलों का प्रयोग करना चाहिए तथा पॉलिथीन का त्याग कर देना चाहिए। लोगों को पॉलीथिन के दुष्परिणामों का पता होना चाहिए तथा वे जागरूक नागरिक बनकर प्रशासन की इस पहल में सहयोग करें।
इसके अलावा जिला विकास एवं पंचायत विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि वे भी इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाकर उन्हें जिला को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए जागरूक करें।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोर्डिनेटर उपेन्द्र सिंह बालन तथा स्वच्छता अभियान से जुड़े अन्य अधिकारी तथा कर्मचारियों उपस्थित थे।

Related posts

Minister, Mr. Manohar Lal presiding over the BJP legislative party at Chandigarh

Metro Plus

Was denied Nobel Prize as I am black, says Ramdev

Metro Plus

भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था का महापर्व है छठ पूजा: राजेश नागर

Metro Plus