Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

लायंस क्लब सूर्या ने रेडक्रॉस सोसायटी को 300 पैकेट फेस मास्क भेंट किए

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 अगस्त:
वैश्विक महामारी कोविड-19 उन्मूलन के लिए लायंस क्लब सूर्या फरीदाबाद ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 300 पैकेट फेस मास्क भेंट किए।
इस मौके पर लायंस क्लब सूर्या फरीदाबाद के प्रधान लायन एलडी पांडे, सचिव आरपी हंस व कोषाध्यक्ष सुभाष नायक ने सभी लोगों से अपील की कि जागरूक रहकर ही कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना जरूरी कार्य के घरों से बाहर न निकलें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, फेस मास्क का प्रयोग करें तथा दो गज की दूरी का पालन करें।
वहीं जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि अभी तक कोरोना महामारी का कोई दवा उपलब्ध नहीं हो पायी है तो ऐसे में जरूरी सावधानी, फेस मास्क का प्रयोग व इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर ही इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी के वॉलियंटर्स जिलेभर में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहे कोरोना योद्धाओं के साथ ही अन्य सभी जरूरतमंदों व गरीब लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी जिले के सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर हर प्रकार से जिलावासियों की मदद को पूरी तरह से प्रयासरत है और नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सहायक पुरूषोत्तम सैनी, टीबी कोर्डिनेटर मधु भाटिया, लायंस क्लब सूर्या फरीदाबाद के पैटन पीसी सेठ, सतीश आहुजा, आईसी गोयल व गुरूचरण खुराना भी मौजूद रहे।

Related posts

एम्स और PGI की सिफारिश वाले केसों को ही दी जाएगी स्वीकृति: परमजीत चहल

Metro Plus

ब्रह्माकुमारीज में मनाया गया सर्वधर्म सम्मलेन तथा रक्षाबंधन पर्व

Metro Plus

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ पर काली छाया, अध्यक्ष अजय सिंह पर लगे एक बार फिर COVID की आड़ में चुनाव टालने के आरोप!

Metro Plus