Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को हर वर्ष करीब तीस लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता : हरीश रतरा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 12 अप्रैल:
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया स्टडी ग्लोबल सर्विस व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद हेरिटेज के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने रक्तदाताओं को विस्तार से थैलासीमिया के बारे में बताया।
इस मौके पर संस्था के प्रधान हरीश रतरा ने बताया की जब तक थैलासीमिया के बारे में लोगों को उचित जानकारी नहीं होगी तब तक ऐसे बच्चों का पैदा होना जारी रहेगा व देश में रक्त की कमी हमेशा बनी रहेगी। हर वर्ष करीब तीस लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए होती है जो आप में एक चुनौती है। अगर रक्तदान शिविरों में थैलासीमिया के बारे में विस्तार से बताया जाए तो इस नामुराद बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
इस मौके पर संस्था के महा-सचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया की शायद यह पहला रक्तदान शिविर था जिसमें 55 में से 35 रक्तदाता वो थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया था हमारी हमेशा कोशिश रही है की रक्तदान नई जगह लगाया जाए व नए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए। सभी रक्तदाताओं ने आश्वाशन दिया की वो हर चार माह बाद रक्तदान जरूर करेंगे। फाउंडेशन के प्रयास से ही है की आज फरीदाबाद में रक्त की किसी भी प्रकार कमी नहीं है। आज के शिविर में भटिंडा, दिल्ली, नोएडा व गुडगांव के लोग रक्तदान करने आए थे।
स्टडी ग्लोबल सर्विस के डॉयरेक्टर प्रतीक ने बताया कि यह उनके द्वारा लगया पहला रक्तदान शिविर था। जो सफल रहा जिसके उन्होंने फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद हेरिटेज व रोटरी ब्लड बैंक का धन्यवाद किया।
इस मौके पर डॉ० सोनी गुलिया, समाज सेवक अभिनव सिंह, स्टडी ग्लोबल ब्रांच हेड मिटा कौर, समाजसेवक मनोज डसवाल, समाज सेवक नितिन रिंकू, समाज सेवक अरूण भाटिया, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद हेरिटेज प्रधान रोटेरियन शिव गुप्ता व रोटेरियन डीबी गर्ग ने उपस्थित हो कर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद हेरिटेज की तरफ से सभी रक्तदाताओं को उपहार भी दिए गए।

Related posts

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 से सेवादारों का दल महाकुंभ के लिए हुआ रवाना

Metro Plus

जनहित सेवा संस्था ने किया ACP तिगांव भगतराम बिश्नोई का स्वागत

Metro Plus

समय रहते सीट बढ़ाए खट्टर सरकार नही तो आंदोलन के लिए रहे तैयार: कृष्ण अत्री

Metro Plus