Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयरोटरी

रोटरी ब्लड बैंक ने लोगों की मदद के लिए खोला कोविड-प्लाज्मा बैंक

मैट्रो प्लस से रो. नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
नई दिल्ली, 17 अगस्त:
विश्वभर में से पोलिया को समाप्त करने के बाद अब रोटरी ने कोरोना को खत्म करने की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए है। इसी क्रम में रोटरी ब्लड बैंक ने नई दिल्ली में पीडीजी सुरेश जैन की अध्यक्षता में एक कोविड-प्लाज्मा बैंक खोला है जोकि रोटरी का एक बहुत ही अच्छा कदम है।
इस कोविड-प्लाज्मा बैंक के उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष पर आए रोटरी डिस्ट्रिक-3012 के आईपीडीजी दीपक गुप्ता, और पीडीजी रमेश अग्रवाल जोकि इस ब्लड बैंक के सेक्रेटरी भी हैं, तथा रोटरी डिस्ट्रिक-3011 के डीजीई अनूप मित्तल, रो. मृदुला खत्री, सुजाता त्रिखा, डॉ. अंजु, दीवान, और सोनू सिंह की टीम का इस बैंक को खोलने मे योगदान देने के लिए बैंक के कन्वीनर रो. महेश त्रिखा ने धन्यवाद किया है। उपरोक्त ने साथ ही रो. महेश त्रिखा के भतीजे डॉ. नीमित शर्मा का भी आभार व्यक्त किया गया है कि उन्होंने इस कोविड-प्लाज्मा बैंक के खुलते ही रोटरी ब्लड बैंक का पहला कोविड-प्लाज्मा डोनर बनने के लिए अपनी सहमति दी। यही नहीं, डॉ. नीमित ने बैंक टीम को नि:शुल्क आधार पर कोविड-प्लाज्मा बैंक को अपनी सेवा देने के लिए भी अपने को प्रतिबद्ध किया।
रो. महेश त्रिखा ने उम्मीद जाहिर की है कि प्लाज्मा के स्वैच्छिक दाता इस नोबेल कार्य के लिए उनसे संपर्क करेंगे। रो. त्रिखा ने ब्लड बैंक जोकि बत्रा अस्पताल के पास है, में सम्पर्क करने के लिए कुछ मोबाइल नम्बर सावर्जनिक किए हैं।
डॉ. अंजु- 9868034748
सुश्री सोनू सिंह – 9810406172
और अपने स्वयं का भी मोबाईल नंबर 9810036509 इस सामाजिक कार्य के लिए सार्वजनिक कर दिया है।

Related posts

कोरोना वायरस से बचाव के लिए डबुआ मंडी को किया सेनेटाइज

Metro Plus

अमन गोयल ने 38 लाख की लागत से सभी पार्कों में लगने वाले धौलपुर स्टोन का किया भूमि पूजन

Metro Plus

जिले में दालों की होर्डिंग जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के आदेश दिए

Metro Plus