Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

BJP नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा, बल्लभगढ़ में लगातार विकास कार्यों को लेकर योजनाएं रंग ला रही हैं।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 18 अगस्त:
हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा बल्लभगढ़ में लगातार विकास कार्यों को लेकर योजनाएं रंग ला रही है। यही कारण है कि कोरोना महामारी के दौरान रुके हुए सभी विकास कार्य लगभग शुरू हो चुके हैं। आज इसी कड़ी में बल्लभगढ़ के विष्णु कालोनी की लगभग 16 गलियों को आरएमसी बनाए जाने के कार्य का हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने स्थानीय कॉलोनीवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने बताया कि सबसे खास बात यहां यह होगी कि यह नालियां मुक्त गलियां होंगी। यहां सीवर लाइन डाली जा चुकी है, लोगों ने अपने कनेक्शन सीवर लाइन से जोड़ लिए हैं जिसकी वजह से अब यहां नालियों से पैदा होने वाली समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही गंदगी और बीमारियों से भी यहां के लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। विष्णु कॉलोनी में गली नंबर 1 से लेकर 8 तक दोनों पॉकेट में यह गलियां सीमेंटेड कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि गलियों के निर्माण पर लगभग 70 लाख रुपए की राशि का खर्च आएगा।
भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी, लगातार विकास कार्य चले हुए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बल्लभगढ़ में कन्याओं के सबसे पुराने सरकारी स्कूल को भी एक सुंदर बहुमंजिला इमारत बनवाया जाएगा। जहां भाजपा सरकार में लोगों की मूलभूत सुविधाएं पूरी की जा रही हैं, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी बल्लभगढ़ आज आगे निकल गया है। शहर के लगभग सभी स्कूलों का नवीनीकरण किया गया है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद जताया है।
इस मौके पर बुद्धा सैनी, राकेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, योगेश शर्मा, गजेंद्र वैष्णव, कौशल पंडित, महेंद्र वैष्णव, बबली प्रधान, दिनेश लाला, मुकेश, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, भोला भाटी, संजय शर्मा, एडवोकेट लक्की सिंगला सहित काफी लोग मौजूद रहे।


,

Related posts

Chief Minister Mr. Manohar Lal being presented with Skoch Award-2015 for Smart Governance

Metro Plus

Manav Rachna का उद्देश्य लोगों के शिक्षित करने के साथ ही बेहतर समाज का निर्माण करना है: डॉ० प्रशांत भल्ला

Metro Plus

जाट आंदोलन की आड़ में महिलाओं से सामूहिक बलात्कार: हरियाणा हुआ शर्मसार

Metro Plus