Metro Plus News
फरीदाबाद

शराब पीने के लिए Fraud Paytm कर लोगों को चूना लगाने वाला गिरोह सक्रिय, दो गिरफ्तार!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

फ़रीदाबाद, 30 अगस्त: ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शराब पीने के लिए फ्रॉड Paytm करने वाला एक गिरोह काफी सक्रिय है। इस गिरोह में ज्यादातर नई उम्र के लड़के/युवक शामिल हैं। ये युवक खादर के मोहना, छांयसा, दयालपुर, मछगर आदि गांवों से लेकर फ़रीदाबाद में बदरपुर बॉर्डर तक सक्रिय हैं जो कि फ्रॉड Paytm कर लोगों को चूना लगाने का काम करते हैं। इस गिरोह का निशाना ज्यादातर शराब के ठेके वाले और रेहड़ी वाले होते हैं जो जल्दी से इनके झांसे में आ जाते हैं।
इस गिरोह पर नजर रख रहे शराब ठेकेदार गौरव के सुपरवाइजर महेश ने बताया कि उन्होंने इस गिरोह के दो लड़कों को घरौडा मोड़ ठेके से पकड़कर कल थाना छायंसा पुलिस के हवाले किया है जहां इनके खिलाफ IPC की धारा 420, 406 व 120 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। फ्रॉड Paytm के मामले में गिरफ्तार किए गए 23 वर्षीय लखविंदर @ लक्की पुत्र सेन्सरपाल निवासी दयालपुर तथा 19 वर्षीय तनिष्क पुत्र प्रताप निवासी अटाली को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनके गिरोह के बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर पता लगाया जा सके कि उन्होंने कहां-कहां फ्रॉड Paytm से ठगी कर लोगों को चूना लगाया है।
बताया जा रहा है कि फ्रॉड Paytm करने वाले ये लोग ज्यादातर Black Dog ब्रांड की अंग्रेजी शराब पीने के शौकीन हैं जोकि ये लोग ठेकों से खरीदते थे और पेमेंट के नाम पर Paytm कर सेल्समैन को स्क्रीनशॉट दिखाकर बोतलें ले जाते थे। बाद में चेक करने पर पता चलता था कि Paytm से पेमेंट तो आई ही नहीं। इस पर इन लोगों को कल थाना छायंसा पुलिस कर हवाले कर दिया गया।

Related posts

मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को गुल्लक भेंट की

Metro Plus

Vidyasagar इंटरनेशनल स्कूल में वल्र्ड लेबर डे सेलिब्रेट किया गया

Metro Plus

पुलिस विभाग में भारी भेरबदल: ममता खरब बनी फरीदाबाद की एसीपी

Metro Plus