Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा ने किया मोदी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर वेबिनार का आयोजन

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 16 सितम्बर:
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता माननीय नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मिलन वाटिका में आयोजित भाजपा फरीदाबाद के द्वारा नरेंद्र मोदी के व्यक्तिव एवं कृतित्व के बारे में आयोजित वेबीनार में समाज से पधारे वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
मुख्य वक्ता इस्कोन फरीदाबाद के संचालक गोपिस्वर दास प्रभु ने नरेंद्र मोदी के व्यक्तिव को भागवत् पुराण से जोड़ते हुए मोदी के कार्य को एक योग्य राजा द्वारा किए गए कार्यों के रूप में वर्णित किया उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में आलोकिक कार्य किए है और आज पूरा विश्व उनकी तरफ देखता है।
वक्ता के रूप में पधारे नवदीप चावला ने नरेंद्र मोदी द्वारा उद्योग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों का वर्णन किया तथा कहा कि आयुष्मान भारत देश के गरीबों के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आया है और मोदी के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा भी लाईव लिंक के माध्यम से वेबिनार से जुड़े। इस वेबिनार के लाईव लिंक के माध्यम से 500 से अधिक लोग जुड़े।
इस आयोजन में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, नीरा तोमर, वरिष्ठ उप-महापौर देवेंद्र चौधरी, कार्यक्रम संयोजक अमित मिश्रा, मूलचन्द मित्तल, पारस भारद्वाज व प्रदेश व जिले के पदाधिकारी मोर्चे व मंडलो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts

FMS ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा का आयोजन किया

Metro Plus

मनुष्य को अपने हित के साथ-साथ दूसरों की भलाई करने के बारे में भी सोचना चाहिए: मनधीर सिंह मान

Metro Plus

डॉक्टरों को सुरक्षा को लेकर IMA आगे आया, 18 जून को OPD बन्द का आह्वान।

Metro Plus