Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

किसान नए कानून से खुश हैं तो देश भर में प्रदर्शन क्यों, जवाब दे भाजपा: आनंद कौशिक

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News,6 अक्टूबर:
फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कृषि कानून के विरोध में खेती बचाओ यात्रा में फरीदाबाद सैक्टर-9 कार्यालय से शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यालय पर कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कृषि कानून के विरोध में खेती बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। इस काले कानून से किसान और खेती दोनों बर्बाद हो जाएंगे। इस कानून से पंजाब और हरियाणा की खेती और किसानों का सबसे अधिक नुकसान होगा। एमएसपी और फसल खरीद की व्यवस्था पर चोट के बेहद घातक परिणाम होंगे। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार कृषि और किसानों को तबाह करने पर आमादा है। यह बेहद घातक है। सरकार ने युवाओं से रोजगार छीन लिया और किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकत्र्ता किसानों के साथ पूरी तरह खड़ा हैं। किसानो को बर्बाद होने नहीं दिया जायेगा।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहाकि अगर सरकार को ये बिल पास करना ही था तो सबसे पहले लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा करनी चाहिए थी। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी ने यात्रा के माध्यम से किसानों को आश्वाशन दिया है कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई उस दिन इन तीनों काले कानून को समाप्त करने का काम करेगी। उन्होंने कहाकि भाजपा के बयान आ रहे है कि किसान इन नए कानूनों से खुश हैं तो देश भर में किसान प्रदर्शन क्यों कर रहा हैं। इसका जवाब दे भाजपा।
इस यात्रा में कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, एडवोकेट विनोद कौशिक, बब्लू चौधरी, नवीन भमला, जुल्फिकार, गजना लांबा, सुनीता फागना, सोनू चौधरी, जय भगवान भारद्वाज, अश्वनी कौशिक, अजय रावत, योगेश तंवर, सरला भामोत्रा, पुम्मी मान, जमना देवी, राम प्रकाश, दानिश अली, रणधीर फागना, भगत सिंह ठाकुर, तेजपाल,अर्जुन सैनी, हरीश, राजकुमार यादव, हरिलाल प्रधान, एनएसयूआई से सन्नी बादल आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।



Related posts

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं चेयरमैन धनेश अदलखा और उनके सहयोगी! जाने क्यों?

Metro Plus

सेवादल के सदस्य अपनी सेवायें निष्काम भाव से निभाते हैं: सतगुरू माता सुदीक्षा जी

Metro Plus

ओमेक्स हाइट्स में दुर्गा पूजा उत्सव का सफज मंचन, 21 महिलाओं ने किया अभिनय।

Metro Plus