Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एश्लोन कॉलेज व YMCA विश्वविद्यालय के आपसी विवाद के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में: विकास फागना

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News,14 अक्टूबर:
एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना के नेतृत्व में एश्लोन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए पर फस्ट ईयर का रिजल्ट न देने पर विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर विकास फागना ने कहाकि एश्लोन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र फस्ट समेस्टर से थर्ड समेस्टर में प्रवेश कर लिया है परंतु अभी तक कॉलेज के छात्रों का फस्ट समेस्टर का रिजल्ट नहीं आया है। उन्होंने कहाकि एश्लोन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी व जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच विवाद चल रहा है जिसका नुकसान छात्रों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की कॉलेज के छात्र जब भी कॉलेज प्रशासन के पास जाते है कॉलेज प्रशासन विश्वविद्यालय का नाम लेकर पलड़ा झाड़ लेता है और जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के कुलपति से मुलाकात करते है तो वह कॉलेज प्रशासन का नाम लेकर पलड़ा झाड़ लेता है जबकि कॉलेज व विश्वविद्यालय का मामला कोर्ट में चल रहा है। जिसके कारण छात्रों को दोनों की और से निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर विकास फागना ने बताया कि यह मामला हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के समक्ष भी पहुंच चूका है उसके बाबजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहाकि कॉलेज प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। छात्र का साल खराब होने के कारण कॉलेज छोड़-छोड़ कर जा रहे है। छात्रों के भविष्य का हिसाब कौन देगा। उन्होंने कहाकि प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से मुलाकात हुई जिस पर उन्होंने छात्रों को दो दिन का आश्वाशन दिया है।
इस मौके पर रोहित लाम्बा, शिवम् रावत, विकास, तरूण, लोकेश, प्रशांत, रोहित, नितिन, सुमित, राहुल, विकास चौहान, विनय, अंकित, मोहित, साहिल, विजय, सौरव आदि छात्र मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा ने लिगं अनुपात में तोड़ा 100 साल पुराना रिकार्ड : हरीश चंद्र आज़ाद

Metro Plus

शहीद के परिजनों की मदद के लिए समाज आगे आएं: सुमित गौड़

Metro Plus

धर्मवीर भडाना के नेतृत्व में एनएच – 4 स्थित आदर्श कालोनी में सफाई अभियान

Metro Plus