Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Rotary Club of Central ने साईंधाम स्कूल के बच्चों को 100 रोटरी टी-शर्ट भेंट की

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 16 अक्टूबर:
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल ने साईंधाम स्कूल के बच्चों को 100 रोटरी टी-शर्ट भेंट की। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मीनू गुप्ता द्वारा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल की पूरी टीम का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।
इस मौके पर मीनू गुप्ता ने रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब दिन-प्रतिदिन अपने प्रयास से जिले में एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। उनके इस तरह के प्रयासों के चलते आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी बेहतर शिक्षा भी मुहैया हो रही है। वहीं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के प्रधान जगदीश सहदेव ने बताया कि उनकी संस्था सामाजिक कार्यों में हमेशा से बढ़-चढ़कर भाग लेती है इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने साईंधाम स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के लिए 100 टी-शर्ट उपलब्ध कराईं।
इस नेक कार्य के लिए साईंधाम स्कूल की प्रिंसिपल मीनू गुप्ता ने क्लब के प्रधान जगदीश भाटिया, चार्टर प्रेसीडेंट अनिता, अमर समेत अन्य पदाधिकारियों प्रेम अमर, जेएस गुप्ता, क्लब सचिव आईपी सिंह, अनिल राहत व प्रियंका सूद का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related posts

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का बिजनेस समिट-2018 व एजीएम 28 नवम्बर को होगी: मल्होत्रा

Metro Plus

बेहतरीन प्रशासक थे जगमोहन डालमिया: महेंद्रा

Metro Plus

Rotary Club of Central व रेडक्रॉस द्वारा टीवी के मरीजों को प्रोटीन डाइट प्रदान की गई

Metro Plus