Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नवरात्रों के चौथे दिन सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में हुई स्कंद माता की भव्य पूजा

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 अक्टूबर:
नवरात्रों के चौथे दिन सिद्धपीठ वैष्णादेवी मंदिर में मां स्कंद की भव्य पूजा अर्चना की गई। प्रात:कालीन आरती के साथ मंदिर में भक्तों ने मां स्कंद के समक्ष अपनी अरदास की। इस अवसर पर शहर के प्रमुख उद्योगपति के.सी. लखानी, आनंद मल्होत्रा, समाजसेवी सोनिया बत्तरा, धीरज, विमल पुरी, गुलशन भाटिया, जगनशाह, वेद भाटिया, बलजीत, अनिल भाटिया, सुरेंद्र गेरा एवं अमित रावल उपस्थित थे।
इस मौके पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी अतिथियों को माता की चुन्नी भेंट कर उनका स्वागत किया। सभी लोगों ने स्कंद माता की पूजा में हिस्सा लिया तथा हवन यज्ञ में आहुति डाली। श्री भाटिया ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों ने कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंस के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर संस्थान की ओर से सभी भक्तों से मास्क पहनकर ही प्रवेश करने की अपील की।
इस मौके पर प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि मंदिर में कोविड-19 के तहत सभी प्रबंधन किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से कहा कि स्कंद माता की सच्चे मन से पूजा करने से सभी मुराद पूरी होती हैं। श्री भाटिया ने कहा कि मां स्कंद को केले का फल सबसे प्रिय है और केले का भोग लगाने से स्कंद माता अति प्रसन्न होती हैं। मां को हरा रंग बहुत ही प्रिय है। इस अवसर पर श्री भाटिया ने सभी भक्तों को नवरात्रों की बधाई दी।

Related posts

Rotary ने निकाली Polio Awareness Rally, विदेशी रोटेरियंस ने भी लिया रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा

Metro Plus

रक्त का दान ऐसा महादान है, जिसका कोई विकल्प नहीं है: बीआर भाटिया

Metro Plus

किरणपाल खटाना और एडवोकेट बलराज भड़ाना सहित करीब आधे दर्जन जगह Income Tax की रेड

Metro Plus