Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मूलचंद शर्मा ने गोवर्धन पूजा पर शहर में कई स्थानों पर आयोजित अन्नकूट भंडारो में शिरकत की

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 5 नवंबर:
हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गोवर्धन पूजा के मौके पर शहर में कई स्थानों पर आयोजित अन्नकूट भंडारो में शिरकत की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर के 200 साल से भी ज्यादा पुराने भगवान चतुर्भुज मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के पुजारी परिवार से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी और भंडारे में आए लोगों को भी गोवर्धन पूजा की बधाई दी। परिवहन मंत्री ने बल्लभगढ़ के बनिया वाडे में गलियों से पैदल घूम कर यहां चल रहे कार्यों के बारे में लोगों से चर्चा की। उन्होंने स्थानिय लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही चल रहे कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ पारस जैन, सुनील पंडित, श्यामसुंदर शर्मा, अनिल शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाएगा सीएसआर, डॉ. सुमिता मिश्रा की रणनीतिक पहल हो रही है कामयाब

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल के बच्चों ने दिया ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश

Metro Plus

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगाया जा रहा मुफ्त HPV टीका

Metro Plus