Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

निकिता हत्याकांड: पुलिस की SIT गुरुवार तक कर सकती है कोर्ट में चालान पेश।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 3 नवंबर:
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने आज DCP Hq. अर्पित जैन, ACP आदर्शदीप सिंह, ACP Crime – SIT प्रमुख अनिल यादव, ACP राजीव कुमार व क्राइम ब्रांच DLF प्रभारी अनिल कुमार के साथ बैठक कर निकिता मर्डर केस में तफ्तीश के हर पहलु की बारीकियों से समीक्षा की।
बता दें कि निकिता मर्डर केस में 5 सदस्यीय SIT टीम गठित की गई थी जिसका इंचार्ज ACP क्राइम-अनिल यादव को बनाया गया था। इस केस में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए केस के हर पहलू (वैज्ञानिक, तकनीकी, व पुख्ता सबूत और गवाहों) पर गहराई से समीक्षा की गई। इस मीटिंग में SIT अधिकारियों के साथ-साथ अनुभवी जांच अधिकारी भी मौजूद थे जिनसे केस के अहम् पहलुओं पर चर्चा की गई।
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस का हर संभव प्रयास है कि निकिता मर्डर केस के सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले और निकिता को इन्साफ दिलवाया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही SIT द्वारा तफ्तीश पूरी करके इसका चालान गुरुवार तक कोर्ट में दाखिल करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Related posts

सरल और सौम्य स्वभाव के धनी अजय नौनिहाल की रस्म पगड़ी/उठाला/चौथा आज मंगलवार, 27 जून को।

Metro Plus

मल्होत्रा ने टैक्सटाईल व प्रोसैसिंग यूनिटों के लिए टैक्सटाइल पार्क विकसित करने पर जोर दिया।

Metro Plus

विधायक ने किया ईस्ट इंडिया कालोनी में आरएमसी रोड का उद्घाटन

Metro Plus