Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पर्यावरण संरक्षण को लेकर SDM अपराजिता सख्त हुईं, कहा खुले में ना तो कुड़ा डालें और न ही जलाएं!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 3 नवम्बर:
SDM अपराजिता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और इसके लिए आमजन को अपना सहयोग देना चाहिए। वे मंगलवार को बल्लभगढ़ उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न कालोनियों, निर्माण स्थलों व औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कदम उठाने होंगे। किसी भी तरह के कूड़े को न जलाएं। निर्माणाधीन मकान/दुकान से निकलने वाले मलबे व रिहायशी/व्यवसायिक जगहों से निकलने वाले कूड़े-करकट को सार्वजनिक व खाली पड़े प्लाटों में न डालें। यह कानूनी रूप से अपराध भी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इस दौरान एसडीएम अपराजिता ने चावला कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों में स्थानीय लोगों द्वारा नियमों का उलंघन किए जाने पर उनके चालान भी किए। उन्होंने स्थानीय निवासियों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी।

Related posts

वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से हुआ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Metro Plus

तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक: यशपाल यादव

Metro Plus

LINGAYA’S विद्यापीठ ने मनाई 20वीं होस्टल नाइट

Metro Plus