Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

BJP को सत्ता विहिन करके ही रूकेगी कांग्रेस की लहर: लखन सिंगला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 नवम्बर:
कार्यकर्ताओं ने दिन-रात पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार करके कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी, यही कारण है कि कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने यहां से 12,300 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।
लखन सिंगला ने कहा कि इस उप-चुनाव को जीतने के लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाते हुए न केवल सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया बल्कि मतदाताओं को लुभाने केलिए सिलेंडर, घी, साड़ी व अन्य प्रकार के उपहार तक बांटकर उन्हें प्रलोभन दिया, परंतु बरौढ़ा की जनता ने इसे नकारते हुए कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा-जजपा के विकास के दावों की पोल पूरी तरह से खुल चुकी है और जनता जनार्दन अब प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है।
लखन सिंगला ने कहा कि इस जीत के बाद हरियाणा में परिवर्तन की ऐसी लहर चलेगी, जो आने वाले समय में भाजपा को सत्ता विहिन करके ही रूकेगी।

Related posts

सरकार की स्ट्राइव योजना में भागीदार है DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन: मल्होत्रा

Metro Plus

एफएमएस में हुए विदाई समारोह में अभिषेक शर्मा मिस्टर एफएमएस व अर्शिता भट्ट मिस एफएमएस चुने गए

Metro Plus

अरूण बजाज लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

Metro Plus