Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भाटिया नर्सिंग होम की डॉ. अर्चना भाटिया का कोरोना से निधन!

~ IMA ने शोक जताया।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 15 नवंबर:
दीपावली की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद IMA की मेंबर डॉ. अर्चना भाटिया का कोरोना से ऑकस्मिक निधन होने पर पूरी फरीदाबाद और IMA शोकग्रस्त है।
डॉ. अर्चना भाटिया एक बहुत ही मृदुभाषी व मरीजों को प्यार से देखभाल करने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ थी। वह सेक्टर-7 में अपने एक नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करती थी। उनके पति डॉ. पंकज भाटिया एक हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। वह भी उनके साथ उसी नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करते हैं। मरीजों की देखभाल करते हुए उनको कोरोना का इंफेक्शन हुआ। उनको इस बीमारी के लिए पहले सर्वोदय हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। उसके बाद 10 नवंबर को मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। वह इस बीमारी से जूझते हुए 13 नवंबर देर सायं को मेदांता अस्पताल में इस दुनिया को छोड़ कर चल बसी। पूरे हरियाणा प्रदेश के IMA मेंबर्स ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि की है।
IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा, स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. प्रभाकर शर्मा और स्टेट सेक्रेटरी डॉ. विवेक मल्होत्रा ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
IMA के पदाधिकारियों ने भारत और हरियाणा सरकार से डॉ. अर्चना भाटिया को एक कोरोना यौद्धा के रूप में घोषित करने की मांग की है।



Related posts

मार्किटिंग को बढ़ावा देने की दिशा में डिजिटल मार्किट काफी महत्वपूर्ण स्त्रोत: मल्होत्रा

Metro Plus

लोगों की भूख मिटा कोरोना को समाप्त करने में प्रयासरत है प्रोत्साहन वूमैन सोसाईटी।

Metro Plus

जिले के नए DC समीरपाल सरो के सम्मान में डीआईपीआरओ ने पढ़े कसीदे

Metro Plus