Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

FPSC ने किया होली चाईल्ड स्कूल के चेयरमैन कैप्टन रघुवंश कुमार भाटिया के निधन पर शोक प्रकट।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 नवम्बर:
फरीदाबाद प्रोग्रेसेसिव स्कूल्ज कांफ्रेस (FPSC) ने होली चाईल्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कैप्टन रघुवंश कुमार भाटिया के निधन पर शोक प्रकट किया है।
एफपीएससी के प्रधान नरेन्द्र परमार और महासचिव राजदीप सिंह ने बताया कि कैप्टन रघुवंश कुमार भाटिया भारतीय सेना में एक सजग और ईमानदार अधिकारी रहे थे तथा होली चाईल्ड पब्लिक स्कूल के डॉयरेक्टर साकेत भाटिया के पिताजी थे। अपनी लम्बी बीमारी से जुझते हुए आखिर में वे कोरोना के शिकार होकर सर्वशक्तिमान परमात्मा की इच्छा के आगे नतमस्तक हो उनके चरणों में चले गए। उनका कल रविवार को सुबह निधन हो गया जिसके चलते रविवार को ही उनकी अंत्येष्टी कर दी गई।
कैप्टन रघुवंश कुमार भाटिया के निधन पर एफपीएससी के पदाधिकारी टीएस दलाल, वाईके माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष भारत शर्मा, दीपक यादव सहित मार्डन डीपीएस के चेयरमैन राजीव गिरधर उर्फ गोल्डी, एच.एस.मलिक, डॉ. सुभाष श्योराण, रमेश डागर, नवीन चौधरी आदि ने शोक प्रकट करते हुए अपनी श्रृद्वांजलि दी है।

Related posts

फरीदाबाद लेडीज क्लब की महिलाओं ने बसंत पंचमी समारोह में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Metro Plus

मल्होत्रा ने PHD चैंबर की मीटिंग में GST कर प्रक्रिया में सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया

Metro Plus

लालू यादव के बेटे-बेटी और दामाद कभी भी फँस सकते हैं आयकर विभाग के शिकंजे में

Metro Plus