Metro Plus News
राष्ट्रीय

Covid अस्पताल में भीषण आग, पांच मरीजों की जलकर मौत

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
राजकोट, 27 नवंबर:
Corona संकट में एक बुरी खबर आई है। गुजरात के राजकोट में शुक्रवार सुबह एक निजी Covid अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण पांच मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि कई मरीज बुरी तरह झुलस गए। झुलसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
यह दर्दनाक घटना राजकोट के मावड़ी इलाके में स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में हुई।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में थे। 33 मरीज
कोविड अस्पताल होने की वजह से अस्पताल के आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे। इन्हें मिलाकर अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। कई मरीज आग की ऊंची लपटों में घिरकर झुलस गए। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.
आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग की शुरुआत अस्पताल के आईसीयू से हुई थी।
सीएम ने दिए जांच के आदेश:-
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है।
इन मरीजों की हुई मौत:-
राम सिंह भाई, नितिन भाई बदानी, रसिकलाल अग्रवाल, संजय राठौर नाम के पांच मरीजों की आग में झुलस कर मौत हुई है।

Related posts

हनुमान जयंती 2026: मेहंदीपुर बालाजी धाम में लगती है ‘भूत-प्रेतों की कचहरी’, अर्जी के बाद सुनाया जाता है फैसला

Metro Plus

बडख़ल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Metro Plus

जानिएं, अमृता हॉस्पिटल में ऐसी क्या खासियतें हैं जिसके लिए मोदी आ रहे हैं इसका उद्घाटन करने?

Metro Plus