Metro Plus News
फरीदाबादवीडियोहरियाणा

फरीदाबाद में कच्ची/नकली शराब का जखीरा बरामद।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की खास रिपोर्ट
फरीदाबाद, 01 दिसम्बर:
फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में नकली व कच्ची शराब बनाने व बेचने का गोरखधंधा बदस्तूर जारी है। हालांकि पुलिस कमिश्रर ने ऐसे शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए कमर कस रखी है, बावजूद इसके ये धंधा बदस्तूर जारी है।
ध्यान रहे कि पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत छायंसा और साथ लगते खादर के गावों में इस तरह की कच्ची जहरीली शराब पीने से पिछले महीने कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। आबकारी विभाग भी इस मामले में कोई खास कार्यवाही नहीं कर पा रहा है।
हालांकि उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त विजय कौशिक इस मामले में जरूर थोड़़ी सख्ती बरत रहे हैं। इसी का परिणाम है कि उन्होंने पिछले दिनों जहां सीकरी के पास नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी, वहीं इसी कड़ी में आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत छायंसा गांव की भट्टा कालोनी में छापा मारकर नकली शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विश्वसनीय सुत्रों के मुताबिक भट्टा कालोनी निवासी सुंदरी सरदारनी, उसका पति और मक्खन सिंह मिलकर छायंसा में कच्ची शराब बनाकर बेचने का धंधा पिछले काफी समय से कर रहे थे। इन पर आज डीईटीसी (एक्साईज)विजय कौशिक के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने एक्साईज इंस्पेक्टर सतबीर सिंह के नेतृत्व में एक्साईज पुलिस और थाना छायंसा पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा और कच्ची शराब का जखीरा बरामद किया।
डीईटीसी (एक्साईज) विजय कौशिक के मुताबिक फिलहाल छापे में150 लीटर लाहन (कच्ची शराब तैयार करने का लिक्विड) और 5 लीटर कच्ची बनी शराब बरामद हो चुकी है और टीम की कार्यवाही जारी है।
छायंसा पुलिस के मुताबिक अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और जो कच्ची शराब और लाहन बरामद हुआ है, पुलिस के मुताबिक वो पंचायती जमीन से हुआ है।
देखना यह है कि इस मामले में क्या निकल कर सामने आता है और कौन-कौन गिरफ्तार होता है या फिर…….?

Related posts

राजेश नागर ने तिगांव पहुंच लोगों से तीसरी बार डबल इंजन सरकार बनाने के लिए वोट मांगे

Metro Plus

फाइनल ईयर में एडमिशन ना होने पर इनसो ने डीएवी कॉलेज पर जड़ा ताला

Metro Plus

मुख्यमंत्री ने किया 5 करोड़ रूपये की जन-सहयोग राशि से बनाए गए किसान भवन का उद्घाटन

Metro Plus