Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरकार द्वारा लगवाया जाएगा कोविड-19 का टीका: SDM अपराजिता

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 2 दिसंबर:
कोविड-19 का टीका सरकार द्वारा लगवाया जाएगा जिसका डाटा परिवार पहचान पत्र से ही लिया जाएगा, यह कहना है एसडीएम अपराजिता का। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है, वह जल्द से जल्द अपना परिवार पहचान पत्र बनवा लें ताकि कोविड-19 का टीका समय रहते लगवाया जा सकें।
एसडीएम अपराजिता ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु यह टीका सर्वप्रथम 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो तथा जो लोग एक से अधिक गंभीर बीमारियों (Comorbidity) से ग्रस्त हो उनको लगवाया जाएगा। ऐसे लोगों को टीका लगवाने हेतु उनका ब्यौरा परिवार पहचान पत्र से प्राप्त किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं में 27 और 28 दिसंबर को होंगे अटल स्मृति कार्यक्रम: पंकज पूजन रामपाल

Metro Plus

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन बच्चों के लिए इस बार होगा ऑनलाईन: उपायुक्त

Metro Plus

बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं की जा रही किसी भी प्रकार की कॉल: जितेंद्र यादव

Metro Plus