Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मूलचंद शर्मा की अधिकारियों को चेतावनी, नहीं की जाएगी विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़,8 दिसंबर:
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग करके उन्हें दिशा-निर्देश दिए कि जिस विभाग के मुख्यमंत्री की घोषणा की धनराशि आई है, उस कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बल्लभगढ़ के विकास कार्यो के लिए घोषणा के तहत विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की एक-एक करके समीक्षा की।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर और परिवहन तथा एमसीएफ सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल बिठा कर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के निर्देश भी दिए।
इस बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त उपायुक्त सतवीर मान, बल्लभगढ़ की एसडीएम आईएएस अपराजिता, एचएसवीपी स्टेट ऑफिसर परमजीत चहल, डीटीओ जितेंद्र गहलावत, रोडवेज महाप्रबंधक राजीव नागपाल, निगम के चीफ इंजीनियर ओपी करदम, निगम के एससी रवि शर्मा, पीडब्लूडी के एक्सईएन प्रदीप सिंधु, हुडा एक्सईएन अजीत सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार अत्रि, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर गजराज सहित अन्य विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक में बल्लभगढ़ के अंदर बनाए जा रहे लघु सचिवालय, महिला कॉलेज, और मोहना रोड़ के साथ निकल रहे नाले के निर्माण कार्य, पार्कों के सौंदर्यीकरण, रोड़वेज के बेड़े को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई और अधिकारियों को जल्द ही सभी चल रहे कार्यो को पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

Governor, Prof Kaptan Singh Solanki distributing sewing machines to women’s at Nari Jagriti Sammelan

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने BK अस्पताल में वैक्सीनेशन का टीका लगवाया

Metro Plus

Session Judge दीपक गुप्ता ने अदालत परिसर में किया ध्वजारोहण

Metro Plus