Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जानिए, निगमायुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट में क्या हुआ?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 जुलाई:
सीजेएम संदीप चौहान की कोर्ट द्वारा निगमायुक्त अनिता यादव के गैर-जमानती वारंट जारी करने के बाद ज्यूडिशियरी और अफसरशाही के बीच पिछले करीब एक सप्ताह से चल रहे विवाद/खींचतान का आज पटाक्षेप हो ही गया। सन् 2013 से चले आ रहे कर्मचारी भर्ती के एक मामले में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा अवार्ड इम्लीमेंट करने के बाद आज सरकार की तरफ से लेबर विभाग ने कोर्ट में पेश होकर केस वापिसी की एप्लीकेशन लगा दी जिस पर कोर्ट ने केस डिस्पोज/समाप्त कर दिया। इसी के साथ नगर निगम कमिश्रर अनिता यादव को सीजेएम संदीप चौहान की कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट से भी राहत मिल गई है। पिछले कुछ दिनों से इस हाई-प्रोफाईल मामले को लेकर जहां लेबर विभाग के अधिकारियों की नींद हराम हुई पड़ी थी वहीं यह मामला पूरी प्रदेश सरकार में चर्चा का विषय बना हुआ था।

Related posts

कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल का यह नारा, दीयो से चमके देश हमारा

Metro Plus

Rotary द्वारा जीवन को सकारात्मक जीने के लिए किया गया Motivational Saminar का आयोजन

Metro Plus

जाने मेवात में मुस्लिम समाज पर कैसे चला भाजपा का जादू

Metro Plus