Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

लोकेश अग्रवाल बने श्री वैश्य अग्रवाल समाज के महासचिव।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लबगढ़, 13 दिसंबर:
श्री वैश्य अग्रवाल समाज, चावला कॉलोनी की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रविवार, 13 दिसंबर को अग्रसेन भवन में किया गया। ध्यान रहे कि पिछले दिनों श्री वैश्य अग्रवाल समाज के महासचिव टेकचंद अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो गया था, यह मीटिंग उसी संदर्भ में बुलाई गई थी।
उक्त जानकारी देते हुए श्री वैश्य अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भगवानदास गोयल और उपाध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल ने बताया कि स्वर्गीय टेकचंद अग्रवाल के सुपुत्र लोकेश अग्रवाल को श्री वैश्य अग्रवाल समाज का महासचिव नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति कार्यकारिणी के शेष बचे हुए समय के लिए की गई है।
समाज के कोषाध्यक्ष नरेश मंगला, सचिव राजेश गुप्ता एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति जताई।उल्लेखनीय है कि लोकेश अग्रवाल सफलतापूर्वक अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ के महासचिव पद का भी कार्यभार संभाले हुए हैं। लोकेश अग्रवाल की कर्मठता को देखते हुए यह पदभार उन्हें सौंपा गया है। मीटिंग में सभा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित थे।
अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एडवोकेट, उपाध्यक्ष सूरज सिंगला, सचिव राजू मित्तल, कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल, संगठन मंत्री विजय मंगला एवं अन्य सदस्यों ने लोकेश अग्रवाल को इस पदभार को सौंपे जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

Metro Plus Impact: निगमायुक्त ने गगन सिनेमा पर हो रहे अवैध निर्माण को धाराशायी करवाया

Metro Plus

शिव कॉलोनी में जल्द मिलेंगी लोगों को जरूरी सुविधाएं, जाने कैसे?

Metro Plus

आधुनिक शिक्षा में आरएसएस की विचारधारा का मिश्रण बेहद जरूरी: विपुल गोयल

Metro Plus