Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शहर को बेहतर सुविधाएं देना हमारा लक्ष्य: वीएस कुंडू

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News,18 दिसम्बर:
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण एफएमडीए के सीईओ वी.एस. कुंडू ने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए हमें सभी विभागों के साथ एक सामुहिक विकास योजना तैयार करनी है। इममें शहर की यातायात योजना, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज सहित सभी बुनियादी सुविधाओं को शामिल करना है।
इस मौके पर वी.एस. कुंडू ने कहा कि हम सभी फरीदाबाद शहर में बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके तहत मास्टर प्लान 2031 के लिए हमें शहर में उस समय की यातायात व्वस्था हेतु सडकें, पार्क, बेहतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था, पेयजल सप्लाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था, बरसाती पानी निकासी व्यवस्था सहित उन सभी जरूरतों को शामिल करना है जिनकी फरीदाबाद महानगर के लोगों को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पहले नगर-निगम फरीदाबाद, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, टूरिज्म व अलग-अलग विकास अपनी कार्ययोजना तैयार करते थे। अब एफएमडीए इन सभी के अंतर्गत आने वाले कार्यों की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी। उन्होंने मीटिंग के दौरान शहर में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, बरसाती पानी की निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
मीटिंग के बाद उन्होंने शहर के सैक्टर-18 स्थित डिस्पोजल, एसटीपी बादशाहपुर, रैनीवैल ददसिया, मास्टर रोड़ ग्रेटर फरीदाबाद, स्मार्ट रोड़ बडख़ल से बाईपास, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा भी किया। मीटिंग में जिला उपायुक्त यशपाल यादव, नगर-निगम आयुक्त डॉ० यश गर्ग, एफएमडीए की डिप्टी सीईओ गरिमा मित्तल, स्मार्टसिटी के सलाहकार ललित अरोड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ अब हर साल जिले में 1 नवंबर को ली जाएगी: उपायुक्त

Metro Plus

12वीं के परिणाम में Kundan Green Valley स्कूल ने मारी बाजी

Metro Plus

फरीदाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं में 27 और 28 दिसंबर को होंगे अटल स्मृति कार्यक्रम: पंकज पूजन रामपाल

Metro Plus