Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

Dr. R.S. Verma को Best AG के Award से नवाजा गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
गुरूग्राम/फरीदाबाद, 16 दिसम्बर: रोटरी इंटरनेशनल के डॉयरेक्टर सी.भास्कर ने रोटरी डिस्ट्रिक में फरीदाबाद से जोन-12 के असिस्टेंट गवर्नर डॉ.आर.एस. वर्मा को बेस्ट ए.जी. के अवार्ड से नवाजा है। गुरूग्राम के पांच सितारा होटल लीला में रोटरी फाऊंडेशन बॉल के अवसर पर डॉ. वर्मा को यह अवार्ड उनकी कार्यकुशलता, रोटरी के प्रति उनके इस रोटरी वर्ष 2017-18 में किए कार्यो के चलते रोटरी डिस्ट्रिक-3011 के गवर्नर रवि चौधरी की अनुशंसा पर दिया गया है। सी.भास्कर ने डॉ.आर.एस. वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. बिमला वर्मा, जोकि डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसीपल हैं को मंच पर शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीआरआईडी सुशील गुप्ता, डिस्ट्रिक गवर्नर रवि चौधरी, पीडीजी विनोद बंसल तथा पीडीजी डॉ०सुशील खुराना विशेष तौर पर मंच पर मौजूद थे।
गौरतलब रहे कि पेशे से चिकित्सक डॉ. वर्मा, जोकि फरीदाबाद के नामी-गिरामी मेडिचेक हॉस्पिटल्स ऑफ ग्रुप के चेयरमैन भी है  पिछले कई वर्षो से रोटरी क्लब से जुड़े हुए है तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट के सीनियर मेंबर है। डिस्ट्रिक रोटरी में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने रोटरी के लिए सक्रिय रूप से काफी काम किया है। हाल-फिलहाल डॉ.आर.एस.वर्मा रोटरी वर्ष 2017-18 में फरीदाबाद से जोन-12 के असिस्टेंट गवर्नर के तौर पर काम कर रहे हैं। डॉ. वर्मा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड टाऊन, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मेन तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अर्थ नामक चार क्लबों को बतौर असिस्टेंट गवर्नर असिस्ट कर रहे हैं।
डॉ.आर.एस.वर्मा को बेस्ट एजी का अवार्ड मिलने पर डिस्ट्रिक गवर्नर रवि चौधरी, डिस्ट्रिक गवर्नर इलेक्ट विनय भाटिया, डिस्ट्रिक गवर्नर नॉमिनी सुरेश भसीन, विजय जिंदल, नवदीप चावला, सतीश गोंसाई, के.सी.लखानी, सुरेश चन्द्र सहित रोटरी की जानी-मानी हस्तियों ने मुबारकबाद दी है।
इस अवसर पर डॉ.आर.एस.वर्मा के जोन-12 के विभिन्न रोटरी क्लबों के प्रधानों क्रमश: अनिल बहल, नवीन गुप्ता, संदीप वशिष्ठ तथा तजेन्द्र भारद्वाज ने अपने एजी डॉ.आर.एस.वर्मा को बेस्ट एजी का अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने इंटर कॉलेज मीडिया क्विज का किया आयोजन

Metro Plus

जनचेतना संघ द्वारा Housing Board, सेक्टर-29 में किया गया ध्वजारोहण

Metro Plus

आधुनिक शिक्षा में आरएसएस की विचारधारा का मिश्रण बेहद जरूरी: विपुल गोयल

Metro Plus