Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राजाराम बने JJP के राष्ट्रीय सचिव।

पांच राष्ट्रीय सचिव और चार प्रकोष्ठों के प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 21 दिसम्बर:
जननायक जनता पार्टी यानि जजपा ने बल्लभगढ़ के ठाकुर राजाराम को जेजेपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले राजाराम फरीदाबाद जिले के पार्टी अध्यक्ष थे। ठाकुर राजाराम ने अपनी इस नियुक्ति पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला तथा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वे पार्टी नेताओं की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बता दें कि ठाकुर राजाराम जिलाध्यक्षी के बाद जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार में किया बोर्ड/निगम का चेयरमैन बनने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन पार्टी नेताओं ने फिलहाल उन्हें बजाए सरकार में जगह देने के लिए संगठन को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है।
ध्यान रहे कि जजपा ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने पांच राष्ट्रीय सचिवों और हरियाणा में चार प्रकोष्ठों के प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष को नियुक्त किया है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इन नई नियुक्तियों की सूची जारी की।
जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए पांच सचिवों को नियुक्त किया है। इनमें पार्टी के फरीदाबाद से पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राजाराम, गुरुग्राम से पूर्व जिला प्रधान सुबे सिंह बोहरा यादव, जेजेपी मेनिफेस्टो कमेटी के प्रमुख पूर्व उपकुलपति और लेखक अभय सिंह मौर्या, बरोदा से पूर्व विधानसभा उम्मीदवार भूपेंद्र मलिक और हिसार निवासी एडवोकेट बिमल शामिल है।
उन्होंने बताया कि इनके अलावा राज्य स्तर पर जेजेपी ने अपने चार प्रकोष्ठों के लिए प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष पद पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की हैं। इनमें राजकुमार रिढाऊ को दोबारा किसान प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया हैं, वहीं पंचायती राज प्रकोष्ठ के बादली से जेजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजय कबलाना और श्रमिक प्रकोष्ठ के रामफल फौजी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। निशान सिंह ने कहा कि दयानंद उरलाना टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रभारी और धर्मपाल इस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

Related posts

शिवालिक प्रिंट्स ने क्या योगदान दिया कोरोना वायरस को भगाने में, जानिए?

Metro Plus

रोटरी संस्कार ने बनाया अपना रोट्रेक्ट क्लब

Metro Plus

फर्जी डिग्री मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने बीके चौक पर पुतला फूंका

Metro Plus