Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फौगाट स्कूल में नि:शुल्क कोरोना जांच शिविर का आयोजन, करीब 300 बच्चों, स्टॉफ व अभिभावकों ने कराई जांच

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 दिसम्बर:
राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ समयपुर रोड़ स्थित फौगाट सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल में आज नि:शुल्क कोरोना जांच का आयोजन हुआ जिसमें करीब 300 की संख्या में बच्चों, स्टाफ व अभिभावकों ने अपनी जांच करवाई।
सरकार की द्वार पर नि:शुल्क जांच योजना के तहत यहां बीके अस्पताल की टीम पहुंची। इस टीम में शामिल एक्सपर्ट ने कोविड नियमों के तहत पूरी जांच की। घंटों चली इस मशक्कत को स्टॉफ ने बखूबी अंजाम दिया। उन्होंने मौके पर सीनियर कक्षाओं के छात्र छात्राओं की कोरोना जांच की वहीं स्कूल के स्टाफ की भी कोविड 19 जांच की। इसके साथ ही स्कूल में बच्चों को छोडऩे आए कुछ अभिभावकों की भी कोरोना जांच की गई। अस्पताल की टीम ने करीब 300 लोगों की जांच की।
टीम के स्कूल पहुंचने पर स्कूल निदेशक डॉ. सतीश फौगाट ने स्वागत किया। उन्होंने सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की प्रशंसा की। डा.ॅ फौगाट ने बताया कि लंबे समय के बाद स्कूल खुलने शुरू हुए हैं। जहां हम सभी कोविड 19 नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य जांच की पहल ने हम सभी का हौंसला बढ़ाया है। डॉ. फौगाट ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अपने स्टूडेंट, स्टाफ को लेकर काफी सजग है, इसी कड़ी में उन्होंने सरकारी बीके अस्पताल के सहयोग से यह कैंप लगाया है जिसने सभी में नई ऊर्जा का संचार किया है। स्कूल प्रबंधन इस कोरोना के डर को धता बताते हुए शिक्षा के अलख को जगाने का काम जारी रखेगा।
इस अवसर पर स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य निकेता सिंह, चेयरमैन चौ. रणबीर सिंह, स्टॉफ पूनम श्रीवास्तव, ऊषा सिंह, कुमार अमरेन्द्र, मौ. फैयाज, विवेक, एमपी सिंह, जगबीर सिंह, सोनू हुड्डा, खुशबू गुप्ता, शीतल कुशवाहा, अंजली, मीना, कामिनी शर्मा, रीना चौधरी, गोविन्द सिंह वहीं बीके अस्पताल से लैब टेकनीशियन हरीश, अनिल शर्मा एवं रवि राठौड मौजूद रहे।

Related posts

मिनी स्टेडियम केवल एक संरचना नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है: विपुल गोयल

Metro Plus

Total Productive Maintenance is key operational activity of the Quality Management System to enhance the volume of production: J.P. Malhotra

Metro Plus

विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में नये आयाम स्थापित किए।

Metro Plus