Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

लघु सचिवालय में फोटोस्टेट बूथों की निलामी 11 जनवरी को होगी

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 जनवरी:
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 जनवरी 2021 से मार्च 2021 की तीन माह की अवधि के लिए लघु सचिवालय सैक्टर-12 फरीदाबाद में फोटोस्टेट बूथों की खुली बोली की जाएगी।
इस मौके पर उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इन बूथों के लिए बूथ संख्या-2 दिव्यांग श्रेणी में 14760 रूपये मासिक, बूथ संख्या-3 विधवा महिला के लिए 11367 रूपये मासिक, बूथ संख्या-4 दिव्यांग के लिए 13933 रूपये मासिक, बूथ संख्या-5 विधवा महिला के लिए12421 रूपये मासिक, बूथ संख्या-6 दिव्यांग के लिए 12008 रूपये मासिक और बूथ संख्या-9 विधवा महिला के लिए 11092 रूपये मासिक की दर से रेट निर्धारित किए गए हैं।
इस मौके पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि बूथों की खुली बोली 11 जनवरी को सांय 03.00 बजे कमरा नंबर-208 में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा। संबंधित फर्म बूथों की खुली बोली के समय अपने प्रमाण पत्र जिनमें पैन कार्ड व ड्राफ्ट प्रस्तुत करेंगे। किसी भी सहयोगी फर्म ठेकेदार के विरूद्ध कोई राशि बकाया नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी के खिलाफ अभियोग, विवाद, किसी भी थाना अथवा न्यायालय में लंबित न हो। प्रत्येक मामले में अंतिम निर्णय उपायुक्त का मान्य होगा।

Related posts

जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में डी.ए.वी शताब्दी कॉलेज को मिले सर्वाधिक पुरस्कार

Metro Plus

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फूलो की खेली होली

Metro Plus

रतन कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया गया

Metro Plus