Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

Sunflag अस्पताल को निजी हाथों में ना देकर सरकारी अस्पताल बनाया जाए: जसवंत पवार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 जुलाई:
सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाने की मुहिम लगातार जोर पकड़ती जा रही है लगातार फरीदाबाद के युवा सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाने को लेकर कभी सनफ्लैग अस्पताल के सामने, तो कभी सड़कों पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज युवाओं ने श्रीमती सीमा त्रिखा को ज्ञापन दिया।
युवा समाजसेवी जसवंत पवार ने कहा की फरीदाबाद वासियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाया जाना चाहिए क्योंकि फरीदाबाद की आबादी 30 लाख के तकरीबन है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर एकमात्र @BKHospital नागरिक अस्पताल है। जबकि फरीदाबाद में अनेकों प्राइवेट हॉस्पिटल खुल रहे हैं लेकिन वह गरीब लोगों की पहुंच से बहुत दूर हैं क्योंकि गरीब और मध्यम परिवार प्राइवेट अस्पतालों की फीस भरने में असमर्थ रहते हैं वही प्राइवेट अस्पताल अब कमाई का धंधा बन कर रह गए हैं।
इस मौके पर सीमा त्रिखा ने आश्वासन दिया कि वे माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस मामले को लेकर बात करेंगी कि सनफ्लैग अस्पताल को प्राइवेट हाथों में नहीं दिया जाए बल्कि इसे फरीदाबाद जनहित में सरकारी अस्पताल बनाया जाए।
इस मौके पर दीपक आजाद ने कहां की ग्रेटर फरीदाबाद के रूप में एक नया फरीदाबाद बसाया जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो एक भी बड़ा सरकारी अस्पताल ग्रेटर फरीदाबाद में नहीं है जबकि सैक्टर-16 सनफ्लैग अस्पताल ग्रेटर फरीदाबाद वासियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त और नजदीक है। इसलिए सरकार को सनफ्लैग अस्पताल को निजी हाथों में ना देकर सरकारी अस्पताल बनाना चाहिए।
इस मौके पर दीपक आजाद, अभिषेक गोस्वामी, मनवीर भढ़ाना, भगत सिंह, जसवंत पवार मौजूद रहे।

Related posts

सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहा अग्रवाल समाज: लखन सिंगला

Metro Plus

जानें घर बैठकर कैसे लें गणतंत्र दिवस समारोह का पूरा आनंद?

Metro Plus

Modern Delhi Public School celebrated Janmasthami with great pomp and festivity

Metro Plus