Metro Plus News
फरीदाबाद

मिशन जागृति की महिला टीम का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 जनवरी:
आए हो निभाने को जब किरदार ज़मीं पर कुछ ऐसा कर चलो कि ज़माना मिसाल दे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मिशन जागृति टीम द्वारा पहली बार 27 दिसम्बर को महिला विंग का गठन किया गया जिसमें सुनीता रानी को महिला टीम की प्रेसिडेंट बनाया गया था। मिशन जागृति टीम के प्रेसिडेंट विपिन शर्मा ने उन्हें पदभार सौंपते हुए जल्दी ही उन्हें अपनी बाकी की महिला टीम की घोषणा करने के लिए कहा जिससे कि जल्दी ही सभी को उनके पदभार सौंप कर जिम्मेदारी भी दी जा सके।
इसी क्रम में आज महिला विंग की प्रेसिडेंट सुनीता रानी ने आत्मनिर्भर केंद्र पर महिला विंग की कार्यकारिणी टीम की घोषणा की और उन्हें उनके पदभार सौंपकर सभी को उनकी जिम्मेदारी भी बताई। इस नवगठित कार्यकारिणी में लता सिंगला को वाइस प्रेसिडेंट और भावना चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही प्रीति सैनी, रेनू शर्मा, अरुणा चौधरी, मोहिनी, कल्पना, कृष्णा, सुष्मिता भौमिक, शालिनी, खुशबु, शोभा, और रेनू इन सभी को भी पदभार दिए गए और साथ ही साथ सभी को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
इन सभी को नियुक्ति पत्र देते हुए महिला अध्यक्ष सुनीता रानी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी महिला साथियों ने अब तक उनका पूरा सहयोग किया है और आगे भी पूरी टीम मिलकर बढिय़ा काम करेगी और मिशन जागृति को ओर ऊँचाईयों पर लेकर जाएगी।
इस प्रोग्राम में मिशन जागृति टीम के प्रेसिडेंट विपिन शर्मा के साथ-साथ प्रवेश मलिक, राजेन्द्र नागर, राजेश भूटिया, विकास कश्यप, अशोक भटेजा, विपिन भारद्वाज, महेश आर्य, दिनेश, रोहित मोर और राध्य आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे। सभी ने मिशन जागृति का साथ निभाने का संकल्प लिया।
पहचान से मिला काम थोड़े समय के लिए रहता है लेकिन काम से मिली पहचान हमेशा रहती है

Related posts

सब्सिडी के नाम पर सरकारी खजाने को भरने का काम कर रही है सरकार: विकास चौधरी

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम रही इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी में प्रथम

Metro Plus

लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है हरियाणा सरकार: अशोक तंवर

Metro Plus