Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

वरिष्ठ IAS अधिकारी अंकुर गुप्ता और डॉ. सुमिता मिश्रा बने चीफ सेक्रेटरी, आनंद मोहन शरण का नाम लिस्ट से बाहर!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
चंडीगढ़, 12 जनवरी:
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1990 बैच के चार IAS अधिकारियों को मुख्य सचिव के ग्रेड में प्रमोट किया है जबकि दो को प्रोफोर्मा पदोन्नति दी है। चीफ सेक्रेटरी प्रमोट हुए इन वरिष्ठ IAS अधिकारियों में अंकुर गुप्ता और डॉ. सुमिता मिश्रा सहित सहित सुधीर राजपाल, अनुराग रस्तोगी और राजा शेखर वुंडरू के नाम शामिल हैं। जबकि 1990 बैच के ही IAS अधिकारी आनंद मोहन शरण का नाम प्रमोट हुए अधिकारियों की लिस्ट में शामिल नहीं है। ये बात चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिरकार आनंद मोहन शरण को प्रमोट क्यों नहीं किया गया। इस मामले में हरियाणा का कोई भी IAS अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। प्रमोट हुए इन उक्त अधिकारियों के पास फिलहाल अपना वर्तमान कार्यभार जारी रहेगा।
प्रमोट हुए अधिकारियों में अरूण कुमार और डॉ. सुमिता मिश्रा को प्रोफोर्मा पदोन्नति दी गई है क्योंकि फिलहाल वो हरियाणा सरकार से केंद्र सरकार में डेपुटेशन/प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Related posts

खेलों में आपसी विश्वास और बेहतर तालमेल का मिलता है प्लेटफार्म: ADC अपराजिता

Metro Plus

जनता जाए भाड़ में, चीफ कमिश्नर की चेतावनी बेअसर! जानिये कैसे?

Metro Plus

FMS स्कूल के किडिज World ने मनाया ईद का पर्व

Metro Plus