Metro Plus News
Uncategorizedगुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

कॉल सेंटर रिश्वत कांड में इंस्पेक्टर विशाल की रिमांड अवधि बड़ी।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
गुरुग्राम, 14 जनवरी:
हरियाणा के बहुचर्चित रिश्वत कांड में आज कोर्ट ने इंस्पेक्टर विशाल की रिमांड अवधि बड़ा दी है। इस मामले में आज पीड़ित/शिकायतकर्ता नवीन भूटानी की तरफ से कोर्ट में फ़रीदाबाद की नामी-गिरामी एडवोकेट दीपक गेरा एंड कंपनी ने पेश होकर तथ्यों को पेश कर इंस्पेक्टर विशाल की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने इंस्पेक्टर विशाल की रिमांड अवधि बढ़ाते हुए उसे 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बता दें कि दिल्ली के कॉल सेंटर संचालक नवीन भूटानी को प्रताड़ित कर 57 लाख की रिश्वत लेने के मामले में खेड़कीदौला थाने आरोपित इंस्पेक्टर विशाल ने अरेस्ट होने के डर से कोर्ट में 11 जनवरी को सरेंडर किया था तब से वो रिमांड पर चल रहा था जबकि इस मामले में 5 लाख की रिश्वत लेते हुए उक्त थाने के हवलदार अमित को विजिलेंस रंगे हाथों पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अब देखते है कि पुलिस रिमांड बढ़ने के बाद इंस्पेक्टर विशाल इस मामले में क्या राज खोलते हैं या फिर पहले ही की तरह पुलिस जांच में सहयोग नहीं करते है।

Related posts

आफताब व महताब ने दिल्ली की हल्ला बोल रैली के लिए ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Metro Plus

ट्रैफिक, भारी वाहनों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था तथा नो-एंट्री टाइमिंग को लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने दिए निर्देश

Metro Plus

जनता की कोई भी समस्या विपुल गोयल की अपनी समस्या है: अमन गोयल

Metro Plus