Metro Plus News
हरियाणा

विजिलेंस पुलिस ने BK और पासी हॉस्पिटल के डॉक्टरों को किया गिरफ्तार!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 जनवरी:
विजिलेंस पुलिस की टीम ने आज दोपहर बीके हॉस्पिटल के एक डॉक्टर सहित एक प्राईवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों डॉक्टरों पर सीएम विंडो पर हुई शिकायत को वापिस करवाने के लिए लेन-देन का आरोप है।
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसजीएम नगर निवासी नवीन की माता का ईलाज प्राची हॉस्पिटल में हुआ था जहां उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में नवीन ने सीएम विंडो में प्राची हॉस्पिटल के खिलाफ एक शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच बीके हॉस्पिटल के डॉ. नवनीत सिंघल और पासी हॉस्पिटल के डॉ. सुरेश कुमार को सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि इस शिकायत को वापिस लेने के लिए नवीन पर उक्त दोनों डॉक्टरों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था तथा इस मामले को निपटाने के लिए पांच लाख रूपये के लेन-देन की बात सामने आ रही थी।
जानकारी के मुताबिक इस बात की शिकायत मिलने पर आज दोपहर को करीब 4.30 बजे विजिलेंस की टीम बीके हॉस्पिटल पहुंची जहां से उपरोक्त दोनों डॉक्टरों नवनीत सिंघल और डॉ. सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इस मामले में विजिलेंस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में लगी है।

Related posts

Vidyasagar स्कूल ने नरेंद्र मोदी का किस तरह मनाया जन्मदिन? देखें!

Metro Plus

स्वच्छता का उद्वेश्य क्लीन फरीदाबाद-ग्रीन फरीदाबाद बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना है: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

कृष्णपाल गूर्जर और सीमा त्रिखा ने किया तारा नेत्रालय हास्पिटल के उद्वघाटन

Metro Plus