Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

डॉ. सतीश फौगाट को मिला ट्रांसफॉर्मल लीडरशिप अवॉर्ड

ऑल इंडिया प्रिंसिपल्स एसोसिएशन ने मोहाली में प्रदान किया राष्ट्रीय स्तर का अवॉर्ड
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 जनवरी:
बल्लभगढ़ के समयपुर रोड राजीव कॉलोनी स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सतीश फौगाट को ट्रांसफॉर्मल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें मोहली स्थित एनी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया प्रिंसिपल्स एसोसिएशन ने आकाश डिजिटल के सहयोग से किया था। कार्यक्रम में देशभर के 50 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की जिन्हें विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया प्रिंसिपल्स एसोसिएशन (आइपा) के प्रधान नवदीप कुमार ने बताया कि डॉ. सतीश फौगाट को सम्मानित करने के लिए हमारे पास अनेक कारण मौजूद हैं। जिसमें प्रमुख कोरोनाकाल में भी नई तकनीक का प्रयोग कर बच्चों को एजुकेशन के साथ जोड़े रखना प्रमुख है। कुमार ने बताया कि डॉ. फौगाट ने अपने स्कूल को बेहतरी से संयोजित किया बल्कि इस कारोना काल में अभिभावकों की बात को भी समझते हुए आगे बढ़े। यही कारण है कि उनके स्कूल की स्ट्रेंथ में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया। जबकि इन दिनों में अच्छे -अच्छे संस्थान डांवाडोल होने की स्थिति में आ गए।
अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद डॉ. सतीश फौगाट ने बताया कि उनके लिए स्कूल का संचालन एक मिशन के जैसे है जिसके हम, शिक्षक, अभिभावक और बच्चे भागीदार हैं। सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी को बेहतरी से समझते हुए आगे बढ़ते हैं तो कोई दिक्कत नहीं आती है। दूसरी बात, यदि कोई पक्ष थोड़ा कमजोर पड़ता है तो उसको बाहर नहीं फैंका जाता है बल्कि उसका साथ दिया जाता है। डॉ. फौगाट ने राष्ट्रीय स्तर के इस ट्रांसफॉर्मल लीडरशिप अवॉर्ड देने के लिए आइपा का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एनी स्कूल के संस्थापक एनी गोयल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

Related posts

सालों से फ्लैट के लिए धक्के खा रहे अंसल क्राउन हाईट्स फ्लैट बायर्स ने किया धरना-प्रदर्शन।

Metro Plus

Eldeco मॉल के स्पा सेंटर में बुलाकर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार!

Metro Plus

जेईईमैन में FMS कक्षा 12वीं के छात्रों की शानदार सफलता

Metro Plus