Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मूलचंद शर्मा के प्रयास से राजकीय महिला कॉलेज का नाम स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर मुहर।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 जनवरी:
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को सफल बनाते हुए महिलाओं के सम्मान में एक और उदाहरण पेश किया है। जी हां, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के अनुरोध पर हरियाणा सरकार ने बल्लभगढ़ सेक्टर-2 के राजकीय महिला कॉलेज का नाम स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय का नाम देश की भारतीय राजनीति मैं अपने जीवन के योगदान देने वाली महान आत्मा स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया है और खुशी जाहिर की है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भविष्य में युवा पीढ़ी भारतीय राजनीति में अपना जीवन की योगदान देने वाली महान आत्मा पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के जीवन से शिक्षा लेकर आगे बढ़ेंगे । उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज से बल्लभगढ़ क्षेत्र के आसपास के इलाके की बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ेगी । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार से उन्होंने अनुरोध किया था। कि राजकीय महिला कॉलेज बल्लभगढ़ का नाम बदल कर स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखा जाए जिस पर हरियाणा सरकार ने मोहर लगाकर बहुत ही नेक कार्य किया है। जिसके लिए उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तहेदिल से आभार प्रकट किया है।

Related posts

हुडा द्वारा हॉस्पिटल, नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल हाई स्कूल की नीलामी की तारीख निर्धारित!

Metro Plus

कुपोषण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में डॉ. सुमिता मिश्रा का नया कदम!

Metro Plus

बॉलीबुड सिंगर ऋचा शर्मा को स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का ब्रैंड एम्बेसडर बनाने की घोषणा 19 को

Metro Plus