Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

नहीं होंगे बंद 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोट!


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 27 जनवरी: भारत देश में 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद नहीं होगा। सोशल मीडिया में इस तरह की खबर के सामने आने के बाद PIB ने इसका खंडन किया है।
PIB फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि सोशल मीडिया पर चली एक खबर में दावा किया जा रहा है कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मार्च-2021 के बाद 5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोट नहीं चलेंगे। यह दावा फर्जी है और RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
दरअसल, मैंगलोर में हुई RBI की बैठक में रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा था कि साफ -सुधरे नोटों को ही सर्कुलेशन में रखे। रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ये निर्देश सिर्फ बैंकों के लिए है, इसलिए लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं। इस बयान को मीडिया ने गलत तरीके से समझा। अब यह स्पष्ट हो गया है कि देश में किसी भी तरह के नोट वापस नहीं लिए जाएंगे।

Related posts

हरियाली Teej पर Seema Trikha ने एनएच.-2ए ब्लॉक पार्क में किया Plantation

Metro Plus

लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड हमेशा सेवा कार्यो में अग्रनीय रहेगा: प्रवीण गर्ग

Metro Plus

अब बोले केजरीवाल, CBI को दिया गया है हमें ‘खत्म’ करने का आदेश

Metro Plus