Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मंत्री पुत्र नवीन ने की लाखों के विकास कार्यों की शुरुआत

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़,18 फरवरी:
हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के पुत्र नवीन वशिष्ट ने बल्लभगढ़ विधानसभा की शिव शारदा कॉलोनी में लगभग 13.50 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की है। इस मौके पर यहां स्थानीय लोगों ने नवीन वशिष्ठ का फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं उन्होंने भी स्थानीय लोगों को फूल मालाएं पहनाई और उनके हाथों से भी नारियल तुड़वाया कर कालोनीवासियों की पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए विकास कार्यो की शुरुआत की।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री के पुत्र नवीन वशिष्ठ का कहना था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। चारों तरफ विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है।
इस मौके पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। शिव शारदा कॉलोनी में सीवर लाइन ,पीने के पानी की लाइन और इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई जाने वाली गलियां जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगी। इस मौके पर वार्ड-2 के पार्षद पिता जगत भूरा,  आजाद छिकारा, बिल्लू प्रधान, रवि भगत, पारस जैन, गौरव चंदेलिया के अलावा स्थानीय कॉलोनी वासी मौजूद रहे । कॉलोनी वासियों ने भी हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार प्रकट किया।

Related posts

होमर्टन ग्रामर स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक किंडरगार्टन दीक्षांत समारोह उड़ान।

Metro Plus

कविता जैन नवरात्र मेले के अवसर पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल में भाग लेते

Metro Plus

भाजपा की तानाशाही से आज हर वर्ग प्रभावित है:सुमित गौड़

Metro Plus