Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए जैन बंधुओं ने लाखों का योगदान देकर कीर्तिमान स्थापित किया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 फरवरी:
फरीदाबाद उद्योग जगत में युवा उद्योगपति के नाम से पहचाने जाने वाले फरीदाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ( FCCI) के महासचिव आशीष जैन और नामी-गिरामी Alpha Abhirashi कंपनीज ऑफ ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक जैन ने आज राम मंदिर निर्माण में 11 लाख रुपए का सहयोग/योगदान देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
उद्योगपति अभिषेक जैन और
चेंबर के महासचिव आशीष जैन ने आज स्वयं केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर के निवास स्थान पर पहुंचकर उनको राम मंदिर निर्माण में उन्हें अपनी तरफ से सहयोगात्मक राशि के रूप में
11 लाख रुपए के चेक सौंपे। इस मौके पर फरीदाबाद नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद से कोरोना मुख्यमंत्री राहत कोष तथा प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भी आर्थिक सहयोग देने में सबसे पहले Alpha Abhirashi ग्रुप का ही नाम आया था।
केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने आज जैन बंधुओं की इस बात के लिए तारीफ करते हुए कहा कि वह देशहित व समाज निर्माण के कार्य में बिना बुलावे का इंतजार किए स्वयं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Related posts

मनुष्य को प्रतिदिन पशु-पक्षिओं के लिए कुछ न कुछ अन्न का दान अवश्य करना चाहिए: कृष्णा स्वामी

Metro Plus

मंत्री राजेश नागर ने फूड एंड सप्लाई के किस इंस्पेक्टर के खिलाफ करवाई FIR दर्ज? देखें !

Metro Plus

विपुल V/s मनमोहन: कृष्ण बनेंगे किसके सारथी ?

Metro Plus