Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद की बैठक में विपुल गोयल ने की उद्योगपतियों के प्रयासों की सराहना

सैक्टर-6 के इंडस्ट्रियल एरिये में विपुल गोयल ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 10 फरवरी: मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद व सैक्टर-6 के उद्योग प्रबंधकों ने मिलकर एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में विधायक विपुल गोयल अपने साथ समस्याओं के समाधान के लिए नगर-निगम ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त व प्रशासनिक अधिकारी राजेश प्रजापति आदि को साथ आये। इस मौके पर विधायक व प्रशासनिक अधिकारीयों का उद्योग प्रबंधकों द्वारा पुष्प गुच्छे से भव्य स्वागत किया गया।
मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान नरेश वर्मा ने बताया कि सैक्टर-6 के लगभग सभी प्रबंधक इस बैठक में उपस्थित है। श्री वर्मा ने बताया कि हमने अपनी इस मुहिम को दो-तीन व्यक्तियों के साथ मिलकर शुरू किया था। आज इस मुहिम में सभी उद्योग प्रबंधक पुलिस डिपार्टमेंट व प्रशासनिक अधिकारी सभी को वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से शामिल किया गया है ।
इस अवसर पर राजेश प्रजापति ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि नगर निगम की समस्याओं को तुरंत हल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम 24 घंटे उद्यमियों की सेवा में तत्पर रहेंगे। राजेश प्रजापति ने कहा कि आज भूमि का जल बहुत दूषित हो चुका है। इसलिए प्रत्येक उद्योग रेनवाटर हार्वेस्टिंग को अधिक से अधिक संख्या में लगाये ताकि भूमि जल को दूषित होने से बचाया जा सके।
इस अवसर पर विधायक विपुल गोयल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में बिजली-पानी-सड़क की सुविधा पूर्ण रूप से दी जाए ताकि आने वाले समय में ये मुद्दे ही नहीं रहें। विधायक विपुल गोयल ने इस अवसर पर एक सड़क का उद्वघाटन भी किया। उनका कहना था कि बाकी तीन सड़कों का निर्माण कार्य भी अति शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
विपुल गोयल ने सैक्टर-6 के प्रबंधकों द्वारा स्वच्छ उद्योग अभियान के अंतर्गत स्वेच्छा से स्वच्छ व सुंदर हरियाली युक्त सैक्टर बनाने की सराहना की। विधायक ने बताया की उद्यमी यहां प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाए, अपनी-अपनी फैक्ट्री में ट्रीटमेंट प्लांट लगाए तथा ट्रीट किया गया पानी ही सीवर या जमीन में डाले।
बैठक का मंच संचालन उद्योगपति नवनीत गुंबर ने किया जोकि एक उद्योग प्रबंधक के साथ-साथ समाजसेवा का कार्य भी करते है। स्वच्छता अभियान में भी उनका विशेष योगदान है। उन्होंने बताया कि सैक्टर-6 इंडस्ट्रियल एरिये में फैक्ट्रियों के बाहर फूलों का खिलना जहां स्वच्छ वातावरण बनाता है वहीं शहर के बाकी उद्योगपतियों के लिए भी यह एक उदाहरण है।
मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के महासचिव रमणीक प्रभाकर ने बैठक में मौजूद लोगों का धन्यवाद किया व उद्योग प्रबंधकों के प्रयासों की सरहाना की। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि उनके क्षेत्र का नेतृत्व युवा सुशील व कर्मठ विधायक कर रहे है। हम आशा करते है कि पूरा क्षेत्र पूरी तरह से विकास कार्यो से विकसित होगा।
इस मौके पर पुलिस चौकी सैक्टर-7 के इंचार्ज वेदप्रकाश एएसआई को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा विधायक विपुल गोयल के माध्यम से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके अलावा क्षेत्र के प्राइवेट सफाई कर्मचारियों हीरालाल एंड कंपनी को भी विधायक ने सम्मनित किया ।
इस मौके पर बहुत सारे उद्योग प्रबंधक उपस्थित थे जिनमें नरेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राकेश गुप्ता, जीबी नैलवाल, अरुण, प्रवीण मोहंती, के.डी. सिंह, राजपाल गिल, कपिल, सतबीर सिंह, बाली व अन्य सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
बैठक को सफल बनाने में आर.के. फोर्ज के राकेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

IMG-20160208-WA0088-1

Related posts

एसवाईएल खुदाई अभियान में दिखेगी पलवल की अलग छटा: महावीर चौहान

Metro Plus

Perfect Bread ग्रुप के चेयरमैन एच.के. बतरा भारत सरकार द्वारा सम्मानित

Metro Plus

GST का राखी पर होगा असर अब मिठाईयों पर भी लगेगा टैक्स

Metro Plus