Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीति

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर अंजू गुप्ता को BJP नेता टिप्परचंद शर्मा ने बधाई दी।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लबगढ़, 5 मार्च:
महिला मोर्चा बल्लभगढ़ मंडल की अध्यक्ष बनी श्रीमती अंजू गुप्ता को हरियाणा के परिवहन एवं खंनन  मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने बधाई दी है। इस मौके पर श्रीमती अंजू गुप्ता ने हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार प्रकट किया।
सेक्टर 8 कार्यालय पर महिला मोर्चा बल्लबगढ़ मंडल अध्यक्ष बनने के बाद श्रीमती अंजू गुप्ता बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ, पार्षद हरप्रसाद गोड़, कौशल शर्मा और संजय शर्मा के  साथ परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा का धन्यवाद करने पहुंची। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री टिपर चंद शर्मा ने अंजू गुप्ता को बधाई दी। 
श्री शर्मा ने कहा कि अंजू गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा मजबूती से भाजपा पार्टी की रीति और नीति को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री शर्मा ने भाजपा नेतृत्व को अंजू गुप्ता के नाम पर मुहर लगाने पर भी धन्यवाद जताया।
वहीं श्रीमती अंजू गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद जताते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी और भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मदद करेगी।
इस मौके पर बृजलाल शर्मा, अशोक शर्मा,  राजेश शर्मा, नवल शर्मा, पवन शर्मा भी मौजूद रहे।

Related posts

Haryana Education Minister presented a demand charter by Government Aided Private School

Metro Plus

गरीब विद्यार्थियों के 134A में एडमिशन, फीस बढ़ोतरी, वर्दी आदि को लेकर शिक्षा मंत्री ने अपनाया कड़ा रुख! देखो क्या?

Metro Plus

क्या धूम्रपान करने वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक?

Metro Plus