Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बिजली-पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस करेगी मटका फोड़-ट्यूबलाईट तोड़ प्रदर्शन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जुलाई: जिले के कांग्रेसियों की एक बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल मैगपाई में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद प्रभारी मोहम्मद बिलाल द्वारा की गई। बैठक में प्रदेश में जारी जल संकट और बिजली संकट पर गहरी चर्चा करके सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि बिजली-जल संकट का लेकर 4 जुलाई बुधवार को नगर-निगम मुख्यालय के समक्ष विशाल ‘मटका फोड़-ट्यूबलाईट तोड़ प्रदर्शन करेंगे। वहीं बैठक में डा. एस.एल. शर्मा को कष्ट निवारण कमेटी का चेयरमैन बनाने पर जिले के सभी कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा से कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होता आया है। बैठक में कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश की जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। फरीदाबाद में भी बिजली-पानी की हालत निरंतर बिगड़ती जा रही है और हालात ऐसे हो गए है कि पॉश सेक्टरों के साथ-साथ निगम क्षेत्र की कॉलोनियों में लोग पानी मोल खरीदकर पीने को मजबूर हो रहे है परंतु सरकार जनता की समस्या का निराकरण के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। आम जनता से जुड़े इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के माननीय प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर के आह्वान पर कांग्रेसी कार्यकर्ता विशाल प्रदर्शन करके भाजपा सरकार को नींद सो जगाने का काम करेंगे।
इस बैठक में मुख्य रुप से पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, सत्यवीर डागर, डा. एस.एल. शर्मा, राकेश भड़ाना, नरेश गोदारा, अनीशपाल, परमजीत गुलाटी, राजेश आर्य, डा. सौरभ शर्मा, केसी शर्मा, संजय सोलंकी, अशोक रावल, नीरज गुप्ता, चिरंजी लाल, रतिराम, मनोज अग्रवाल, गीता सैनी, सुनीता फागना, कृपाल वाल्मीकि, आनंद सिंह राजपूत सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करना सराहनीय पहल: विकास चौधरी

Metro Plus

स्मार्ट सिटी के नाम पर फरीदाबाद को दिया जा रहा धोखा: लखन सिंगला

Metro Plus

Chief Minister, Mr. Manohar Lal releasing the poster of the New Education Policy-2015

Metro Plus