Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब फरीदाबाद अरावली ने लड़कियों के लिए की आधुनिक शौचालय शुरूआत

डिस्ट्रिक गर्वनर सुधीर मंगला ने किया सैक्टर-15 सरकारी हाई स्कूल में अत्याधुनिक गल्र्स शौचालय का उद्घाटन
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 2 अगस्त: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली द्वारा सैक्टर-15 सरकारी हाई स्कूल अजरौंदा में लड़कियों के लिए आधुनिक शौचालय की शुरूआत की गई। रोटरी के डिस्ट्रिक गर्वनर सुधीर मंगला तथा जिला युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली के पूर्व प्रधान रो० सुमित गौड़ द्वारा संयुक्त रुप से इस आधुनिक शौचालय का उद्घाटन किया गया। इस शौचालय के निर्माण में लाखों रुपये का खर्च किया गया है जिसको बनाने में मुख्य योगदान सुमित गौड़, रोटेरियन नवीन तलवार, प्रशांत गर्ग, चार्टर प्रधान मोहित आनन्द भाटिया, राजेश अरोड़ा, रितेश गुम्बर, धीरज भूटानी, संदीप वशिष्ठ, कपिल कपूर, पुनीत भाटिया, प्रधान रोहन महतानी, रघुविन्दर सिंह, विपुल महाजन, गौरव अरोड़ा, अमिताभ शर्मा मोहित नागपाल ने किया है। गौरतलब रहे कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली ने इसी स्कूल में पिछले साल बच्चों के लिए पीने के पानी का आरओ प्लांट भी लगाया था।
इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि हम सभी आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखेंगे। गौड़ ने कहा कि पहले इस स्कूल का गल्र्स शौचालय काफी टूटा-फूटा था। दरवाजे आदि खस्ताहाल में थे। पलस्तर पेंट का नामो-निशान तक नहीं था। जिसे अब पूरी तरह से नया आधुनिक शौचालय बनाया गया है। इसमें टाइल्स, पेंट, वाश-बेसिन, पोट आदि की सुविधाएं दी गई हैं।
इस मौके पर विशेष रुप से डीजी सुधीर मंगला, सुमित गौड़, एजी संदीप गोयल, मुख्य डोनर नवीन तलवार, प्रशांत गर्ग, संदीप वशिष्ठ, विपुल महाजन, मोहित आनन्द भाटिया, राजेश गुम्बर, राजेश अरोड़ा, धीरज भूटानी, प्रधान रोहन महतानी, अमिताभ शर्मा, पूजा भाटिया, रीना नागपाल, श्वेता महतानी, रश्मी भूटानी, मोनिका भाटिया व स्कूल स्टाफ विशेष रुप से मौजूद थे।IMG-20150802-WA0007IMG-20150802-WA0008

Related posts

आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण की सौगात हमें अवश्य देनी चाहिए: राजस्थान एसोसिएशन

Metro Plus

जब थाने में ही दे डाली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के Office Bearer को हाईकोर्ट में ही गोली मारने की धमकी

Metro Plus

LED बल्ब से वाईफाई सर्विस की टेस्टिंग में जुटी सरकार

Metro Plus