Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मूलचंद शर्मा ने आखिर क्यों बोला कि कांग्रेस पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है?

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 13 मार्च:
हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय मलरेना रोड़ पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा में शामिल लगभग 80 लाख रूपये की धनराशि से बनाई जाने वाले आदर्श नगर की चार गलियों में आरएमसी सड़क निर्माण की विधिवत पूजा अर्चना करके शुरूआत की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का अपनी विपक्ष की भूमिका उनका फर्ज है। लेकिन प्रदेश के मुखिया मनोहरलाल ने प्रदेश में विकास की गति को तेज रफ्तार से बढ़ाने वाला बजट पेश कर प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है। ये वक्तव्य परिवहन मंत्री ने आदर्श नगर वार्ड-38 में करीब 80 लाख की लागत से बनाए जाने वाली सड़कों के निर्माण कार्य की शुरूआत करने के उपरांत कह रहे थे। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ़ विधानसभा में जोरदार विकास कार्य चले हुए है। बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र प्रदेश में विकास के मामले में रोल मॉडल के रूप में माना जाने लगा है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि पानी की पाइप लाइन डाले जाने के बाद आरएमसी से बनाए जाने वाली करीब 4 सड़को के निर्माण कार्य के शुभारंभ का नारियल भी यहां के स्थानीय लोगो के हाथों से तुड़वाया है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है। इसलिए कांग्रेस किसानों को आगे कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ हैं और हमेशा देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों में फैसले लेकर ऐतिहासिक कार्य किए है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि बल्लबगढ़ विधानसभा में 100 किलोमीटर से ज्यादा आरएमसी रोड़ बनवाई गई है और नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों को पक्का किया जा रहा है। बल्लभगढ़ शहरवासियों को पीने के लिए मीठा पानी उपलब्ध करवा कर उन्होंने अपना धर्म निभाया है। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ स्मार्ट शहर बनने जा रहा है। शहर में हरे भरे शुध्द पर्यावरण के लिए रोडों के किनारे पेड़, आरएमसी रोडों के ऊपर दूधिया रोशनी, कैमर, कॉलोनियों में सीवर लाईनों का जाल बिछा कर और मीठा पानी देकर विकास कार्यो को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से बल्लभगढ़ के विकास के लिए और भी ग्रांट लेकर आएंगे और विधानसभा के लिए रिकार्ड तोड़ कार्य करने के अपने सपने को पूरा करेगे।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, पार्षद हरप्रसाद गोड, पार्षद सविता राकेश गुर्जर, पारस जैन, ब्रजलाल शर्मा, गोबिंद निगरानी कमेटी के चैयरमैन महावीर सैनी, प्रताप भाटी, संगीता नेगी, अशोक प्रधान, योगेश शर्मा, टेकचंद शर्मा, बुद्धा सेनी, पार्षद उमा सेनी, दर्शन ठाकुर, खेमचंद, कौशल शर्मा, चन्द्रसेन, सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

Vidya Mandir पब्लिक स्कूल को परीक्षा परिणाम में मिली शानदार सफलता

Metro Plus

भाजपा ही एकमात्र ऐसी सरकार है जो वादा करती और उसे पूरा करती है: राजेश नागर

Metro Plus

JP Malhotra ने अपना जन्मदिन कंपनी में नि:शुल्क मास्क वितरण कर मनाया

Metro Plus