Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

केसरिया हिंदू वाहिनी में महिलाओं की नियुक्ति कर प्रदेश कार्यालय खोला गया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 15 मार्च
: केसरिया हिंदू वाहिनी की एक मीटिंग में महिलाओं को उनकी शक्ति व समाज में उनके योगदान के बारे में बताते हुए उन्हें महिला मोर्चा में शामिल कर सदस्यता प्रदान की गई।
महिला मोर्चा फ़रीदाबाद की प्रधान श्रीमती सुनीता देवी की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर ओर उपस्थित थे जबकि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. नवीन रोहिला और डॉ. भारत भूषण प्रदेश अध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर मीटिंग में शिरकत की।
इस अवसर पर डॉ. नवीन रोहिल्ला ने मीटिंग में उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए उन्हें महिलाओं की शक्ति व समाज में उनके योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर महिला मोर्चा में सम्मिलित महिलाओं को सदस्यता भी प्रदान की गई।
मीटिंग में श्रीमती सुनीता देवी को जिला अध्यक्ष, श्रीमती कोमल को जिला प्रभारी, श्रीमती रेशम को जिला सह-प्रभारी, श्रीमती स्वाति सिंह को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती गीता को जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती संतोष कोली को जिला उपाध्यक्ष-2, श्रीमती अंजू को जिला संयोजक, श्रीमती कमलेश को जिला सह-संयोजक, श्रीमती बेबी को जिला सचिव, श्रीमती मंजू को जिला संगठन मंत्री, श्रीमती नेहा को जिला महामंत्री, श्रीमती ललिता रानी को जिला महामंत्री-2, श्रीमती कविता को जिला सूचना प्रमुख, श्रीमती कमलेश को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा ने बाटा चौक के पास डीएलएफ F-02 ऑफिस पर रिबन काटकर केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भी किया

Related posts

एफएमएस के छात्र आदर्श सिंह ने हरियाणा राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते दो रजत पदक

Metro Plus

टैक्स नहीं देने वालों की कोई सिफारिश नहीं करेगा, आय के साधन बढ़ाने पर फोकस करे नगर-निगम: कृष्णपाल

Metro Plus

DTP की तोडफ़ोड़ से नुकसान सिर्फ खरीददार का, प्लॉटिंग करने वालों का नहीं..!

Metro Plus