Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राज्य सरकार हर गरीब व जरूरतमंद के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध: ADC सतबीर मान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 10 सितंबर: राज्य सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर गरीब व जरूरतमंद के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर निगम फरीदाबाद में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, ईडब्ल्यूएस फ्लैट के तहत लाभार्थियों सर्वे करने के लिए आवेदन भरवाए जा रहे हैं। सभी योग्य आवेदक अपना सर्वे फार्म 16 सितंबर तक survey.hfaharyana.in लिंक के माध्यम से भरकर जमा करा सकते हैं।

ADC सतबीर मान ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक को लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर का प्रयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि सर्वे फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो लाभार्थी अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लैट के लिए चयनित होने के उपरांत लाभार्थी को 10 हजार रूपए की राशि जमा करानी होगी।

Related posts

मस्जिद चौक के धार्मिक स्थल ध्वस्त, एलिवेटिड रोड़ बनने का रास्ता साफ, काम पकड़ेगा रफ्तार। ।

Metro Plus

भाजपा कार्यकर्ताओं का टूट का सिलसिला जारी, जमील खान ने थामा आप का दामन

Metro Plus

PNB घोटाला है कांग्रेस की देन है, मोदी सरकार कर रही है भ्रष्टाचार पर प्रहार: जवाहर यादव

Metro Plus