Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

सीमा त्रिखा ने कहा, टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट रणनीति को अपनाकर कोरोना को हटाएं।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 अप्रैल:
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविरों का विधायक सीमा त्रिखा ने निरीक्षण किया और तत्परता से वैक्सीनेशन के कार्य में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इन शिविरों में 45 वर्ष से अधिक आयु के 1534 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक के रूप में टीके लगाये गये।
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूर्ण तत्परता से लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन देने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने बहुत जल्द कोविड वैक्सीन बनाकर देश को कोविड महामारी से बचाने के लिए बेहतरीन कार्य किया है वहीं सरकार ने तेजी से पूरे देश में वैक्सीनेश मुहिम चलाई हुई हैए इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। वहीं विधायक ने आशा जताई कि जल्द ही देश व प्रदेश से कोरोना नामक महामारी पर काबू पा लिया जाएगा।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कोविड शिविरों में जाकर अवश्य ही टीकाकरण करवाएं यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट रणनीति को अपनाकर कोरोना को हटाएं। इसके अलावा टीकाकरण अवश्य करवाएं, भीड़भाड़ से दूर रहें, दो गज की दूरी रखें, श्वसन शिष्टाचार रखें, बार-बार हाथ धोएं तथा सेनिटाइज करें तथा मास्क अवश्य पहनें।
इस मौके पर मेवला मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना अध्यक्ष मेवला मंडल, जिला भाजपा सचिव हरिंदर भड़ाना, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष कुमार, किसान मोर्चा भाजपा के एनएच मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश ढींगरा, ओमेक्स फोरेस्ट स्पा सोसायटी प्रधान एडवोकेट विक्रांत राणा, एडवोकेट राजेश बैंसला, सेक्टर-45 आरडब्ल्यूए प्रधान लिक्खी चपराना, केशव झा, नितेश बघेल, विक्की कुमार, अंचल अरोड़ा, अजीत कौर, आशा भाटिया तथा महेंद्रपाल भाटिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

AAP के दर्शकों ने पीएम की चुप्पी पर उठाए कई सवाल

Metro Plus

मानव रचना में 15 मई शुरू होने जा रहा अलग- अलग भाषाओं का समर कैंप

Metro Plus

शिवजयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ने निकाली शिव यात्रा

Metro Plus