Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिसकर्मियों के लिए होम आइसोलेशन तैयार, पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा।

खाने का भी किया जाएगा प्रबंध: पुलिस कमिश्नर
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 27 अप्रैल:
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए होम आइसोलेशन तैयार कराया है। यह होम आइसोलेशन कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-30 में बनाया गया है जिसमें करीब 30 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह होम आइसोलेशन ऑक्सीजन के अलावा अन्य जरूरी सुविधाओं से भी लैस है। पुलिस कमिश्नर ने आज ओम आइसोलेशन का दौरा कर जायजा लिया है।
श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिसकर्मी इन होम आइसोलेशन में रहकर अपने पुलिस महकमे के विचारों को भी एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान कर पाएंगे और साथ ही अपनों के साथ रहकर जल्दी ही ठीक हो पाएंगे।

Related posts

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है शहर के लोग : सुमित गौड़

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कर बच्चों को सम्मानित किया

Metro Plus

अखिल भारतीय हिन्दु महासभा की ओर से भुवनेश्वर शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Metro Plus