Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिसकर्मियों के लिए होम आइसोलेशन तैयार, पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा।

खाने का भी किया जाएगा प्रबंध: पुलिस कमिश्नर
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 27 अप्रैल:
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए होम आइसोलेशन तैयार कराया है। यह होम आइसोलेशन कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-30 में बनाया गया है जिसमें करीब 30 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह होम आइसोलेशन ऑक्सीजन के अलावा अन्य जरूरी सुविधाओं से भी लैस है। पुलिस कमिश्नर ने आज ओम आइसोलेशन का दौरा कर जायजा लिया है।
श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिसकर्मी इन होम आइसोलेशन में रहकर अपने पुलिस महकमे के विचारों को भी एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान कर पाएंगे और साथ ही अपनों के साथ रहकर जल्दी ही ठीक हो पाएंगे।

Related posts

Manav Rachna यूनिवर्सिटी में पहली लॉ एंड टेक्नोलॉजी नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!

Metro Plus

Metro Plus का असर, BTW मामले में Commissioner Divison का Transfer, सुनवाई की Date बदली

Metro Plus

आईएसओ वास्तव में ऐसा विश्वसनीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम है जो हमें निश्चित रूप से सफलता दिला सकता है: जे.पी. मल्होत्रा

Metro Plus