Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मिशन मानव आईआईटी कोचिंग

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,14 अगस्त: मानव सेवा समिति की महत्वपूर्ण कार्य योजना ‘मिशन मानव आईआईटीÓ कोचिंग (एमएमआई) के लिए हरियाणा बोर्ड के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के 11वीं व 12वीं के 28 छात्रों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा के लिए चयन किए गए इन 28 छात्रों की सूची समिति के कार्यालय मानव भवन में उपलब्ध है। इस मिशन के संरक्षक आरएन झंवर व संयोजक कैलाश शर्मा ने बताया कि कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 16 अगस्त को समिति के सैक्टर-10 मार्केट स्थित कार्यालय मानव भवन में सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी।
इस चयन परीक्षा के आधार पर शुरू के 15 टॉपर छात्रों का चयन नि:शुल्क आईआईटी कोचिंग देने के लिए किया जाएगा और इनकी कोचिंग शिक्षक दिवस 5 सितम्बर से शुरू कर दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता व चेयरमैन अरुण बजाज ने आईआईटी की पढ़ाई करा रहे व करा चुके व अन्य शिक्षाविदों से अपनी सेवाएं इस महत्वपूर्ण मिशन में देने की अपील की है।

Related posts

लोगों की भूख मिटा कोरोना को समाप्त करने में प्रयासरत है प्रोत्साहन वूमैन सोसाईटी।

Metro Plus

FMS में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

Patriotic fervor marks Haryana day celebrations

Metro Plus